Deoghar Chowkidar Vacancy 2026

Jharkhand Deoghar Chowkidar Bharti 2026 : देवघर चौकीदार भर्ती 2026, जाने?

Latest Job

Jharkhand Deoghar Chowkidar Bharti 2026 : जोहर दोस्तों झारखंड के देवघर जिले से चौकीदार भर्ती की नई नोटिफिकेशन जारी की गई है। 29 मार्च को ही Jharkhand Chowkidar Vacancy 2026 Notification PDF जारी किया गया है।

झारखण्ड सरकार के नियमों एवं उच्च न्यायालय के तहत Deoghar Chowkidar Vacancy 2026 की विज्ञापन संख्या-01/2024 के तहत जारी कर दिया गया है। इस नियुक्ति के बारे में बात करें, तो यह वैकेंसी उन उम्मीदवारों को लाभ देगा जो दसवीं पास है, और खास करके झारखंड के देवघर के जिले के रहने वाले हैं। Jharkhand Chowkidar Vacancy 2026 Salary के बारे में बात करें, तो उम्मीदवारों की सैलरी ₹20,200 तक देखने को मिल सकता है।

चौकीदार भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा और इसकी आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 तक चलने वाली है। इसके अलावा उम्मीदवार ध्यान दें कि आपको आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन तरीके से करनी होगी। वहीं पर देखा जाए, तो देवघर चौकीदार भर्ती की टोटल पद 80 बताए गए हैं। आईए Jharkhand Deoghar Chowkidar Bharti 2026 को लेकर और भी डिटेल से जानने का हम प्रयास करें। जैसे की आवेदन शुल्क, उम्र सीमा, महत्वपूर्ण तिथि, दस्तावेज, योग्यताएं, चयन प्रक्रिया और आप कैसे आसानी से आवेदन कर पाओगे आदि चीजों को एक-एक करके हम इस आर्टिकल्स के जरिए समझने का प्रयास करेंगे।

Jharkhand Deoghar Chowkidar Bharti 2026 : Overview

आर्टिकल का नामझारखंड देवघर चौकीदार भर्ती 2026
किसने जारी कियाझारखण्ड सरकार के नियमों एवं उच्च न्यायालय
विज्ञापन संख्या01/2024
कुल पद80
पद का नामचौकीदार
शैक्षणिक योग्यतादसवीं पास
वेतन₹20,200 प्रतिमाह
आधिकारिक वेबसाइट

Jharkhand Deoghar Chowkidar Bharti 2026: Post Details

Deoghar Chowkidar Vacancy 2026 के बारे में बात करें तो कुल 80 पदों की भर्ती निकाली गई है, जहां पर अनारक्षित (जनरल कैटेगरी) के लिए 52 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 07 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 04 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 17 बताए गए हैं। इसको हमने नीचे टेबल के माध्यम से भी समझाया है, ताकि आपको अच्छे से समझ आए।

अनारक्षित (General)52
अनुसूचित जनजाति (ST)07
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)04
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)17
कुल पद80

Eligibility Criteria

जो उम्मीदवार Jharkhand Deoghar Chowkidar Bharti 2026 के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, उससे पहले नीचे दिए गए योग्यताओं के बारे में उन्हें जानकारी होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार ध्यान दे कि Jharkhand Chowkidar Vacancy 2026 की आवेदन प्रक्रिया सबसे पहले 1 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक चलने वाली है।
  • यदि हम इसकी क्वालिफिकेशन के बारे में बात करें, तो कम से कम उम्मीदवारों के पास दसवीं की डिग्री होना चाहिए।
  • जो उम्मीदवार 10वीं पास है, वे आवेदन कर सकते हैं।
  • चौकीदार भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • वहीं पर जनरल कैटेगरी वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 35 वर्ष बताई गई है।
  • ओबीसी यानी कि पिछड़ा/अत्यन्त पिछड़ा वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 37 वर्ष बताई गई है।
  • महिलाओं के लिए आयु सीमा चाहे वह किसी भी वर्ग से आते हैं, अधिकतम 38 वर्ष बताई गई है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 40 वर्ष बताई गई है।
  • अभ्यर्थी को साइकिल का नॉलेज यानी साइकिल चलाना आना चाहिए।
  • इसके अलावा अभ्यर्थी ध्यान दें कि अलग-अलग श्रेणी के लिए पदों की संख्या अलग-अलग बताई गई है।
  • झारखंड के देवघर जिले से हैं, उन्हें ज्यादा महत्व दिया जाएगा।
  • उम्मीदवारों को चरित्र प्रमाण पत्र भी देना होगा, आपके बैकग्राउंड को पूरी तरह से जांच किया जाएगा यानी आपकी इतिहास निकल जाएगी।

Salary Pay

  • झारखंड देवघर चौकीदार भर्ती 2026 सैलरी के बारे में बात करें तो प्रति महीना ₹20,200 सो रुपए तक देखने को मिल सकता है।
  • आसान शब्दों में बोले, तो देवघर चौकीदार के लिए वेतन ₹15,200 से लेकर ₹20,200 (पे-बैंड) निर्धारित किया गया है, जिसमें ₹1,800 का ग्रेड पे का भी शामिल किए गए है।

Selection Process

झारखंड चौकीदार भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया 5 चरणों में विभाजित किया गया है, इस प्रकार से नीचे हमने बताया है:

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक माप
  • शारीरिक जांच
  • मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफाई
  • मेरिट लिस्ट

हमने इसको और भी नीचे विस्तार से बताया है, कुछ इस प्रकार से:

लिखित परीक्षा (Exam Pattern)

  • उम्मीदवारों को चौकीदार भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का सामना करना होगा। जहां पर अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • लिखित परीक्षा के अंदर जिले के सामान्य ज्ञान और लोकल भाषा से संबंधित क्वेश्चन पूछे जाएंगे।
  • उम्मीदवारों को पास होने के लिए 30% लाना अनिवार्य किया गया है।

शारीरिक माप (Physical Measurement)

अभ्यर्थियों को शारीरिक माफ टेस्ट में पास होना होगा, जो कुछ इस प्रकार से हैं:

केवल वही अभ्यर्थी शारीरिक जांच के लिए योग्य होंगे, जो इन मानकों को पूरा करते हैं।

सामान्य श्रेणी160 सेमी
पिछड़ा वर्ग / अन्य पिछड़ा वर्ग160 सेमी
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति155 सेमी
महिला अभ्यर्थी148 सेमी

शारीरिक जांच (Physical Test)

लिखित परीक्षा में पास होने के बाद ही उम्मीदवारों को शारीरिक माप पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही शारीरिक जांच होगी यानी कि उनको देना होगा, जो कुछ इस प्रकार से हैं:

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए दौड़

समयअंक
5 मिनट या उससे कम20 अंक
5 मिनट से अधिक, 6 मिनट तक10 अंक
6 मिनट से अधिकअयोग्य

Deoghar Chowkidar Vacancy 2026 – महिला अभ्यर्थियों के लिए दौड़

समयअंक
8 मिनट या उससे कम20 अंक
8 मिनट से अधिक, 10 मिनट तक10 अंक
10 मिनट से अधिकअयोग्य

Application Fee

  • परीक्षा शुल्क के बारे में बात करें, तो सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के ₹100 देना होगा।
  • वहीं पर झारखंड राज्य के रहने वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ₹50 देना होगा।
  • महिलाओं और दिव्यांग के लिए कोई भी आवेदन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है।
  • परीक्षा शुल्क बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा, जो उपायुक्त, देवघर के नाम से देवघर में देय (Payable at Deoghar) होगा।
  • ध्यान रखें कि यह शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा (Non-Refundable)।

इसके अलावा हमने एक और आर्टिकल में झारखंड वैकेंसी को लेकर हमने बात किया है, आप चाहो तो उसे भी पढ़ सकते हो।

How to Apply For Jharkhand Deoghar Chowkidar Bharti 2026

देवघर चौकीदार भर्ती के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए बातों को ध्यानपूर्वक से पढ़ना होगा और समझना होगा, उसके अनुसार फॉलो करना होगा। ऑफलाइन तरीके से आप झारखंड देवघर चौकीदार भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करोगे, उसके बारे में हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है:

  • आवेदन करने से पहले हम अभ्यर्थियों से अनुरोध करते हैं कि सबसे पहले इनका ऑफिशियल सूचना यानी ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ना चाहिए।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड करें या फिर https://deoghar.nic.in के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हो।
  • डाउनलोड करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल ले।
  • फिर आपसे मांगी गई जानकारी के अनुसार एक-एक करके भरना आरंभ करें।
  • आपसे मांगी गई दस्तावेजों की कॉपी आपके पास होनी अनिवार्य है।
  • आवेदन पत्र को एक बार जांच कर ले और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की कॉपी को भी जांच कर ले।
  • एक लिफाफे के अंदर दोनों को भर दे, और आवेदन शुल्क के ड्रॉप को भी डाल दे।
  • नीचे दिए गए एड्रेस में आपको भेजना होगा।
  • कार्यालय, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, समाहरणालय भवन, कोर्ट रोड, देवघर, पिन नं०-814112
  • उम्मीदवार ध्यान दें कि 21 अप्रैल तक आवेदन करले।

Document

आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट या दस्तावेज आपके पास होना अनिवार्य है:

  • क्वालिफिकेशन का मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्थानीय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (4 फोटो)
  • सिग्नेचर
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

उम्मीदवार ध्यान दे कि सभी दस्तावेजों की जेरोक्स कॉपी आपके पास होनी चाहिए।

Important Note : जरूरी बातें

  • आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को इसकी ऑफिशल नोटिफिकेशन को जरुर पढ़ लेना चाहिए।
  • 21 अप्रैल तक या उससे पहले आवेदन करने का प्रयास करें।
  • इसकी लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को देवघर जिले के सामान्य ज्ञान के बारे में और उनकी अस्थाई लैंग्वेज के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने समय उम्मीदवारों को हर चीज की जानकारी होने के बाद, सही से आवेदन पत्र को भरने का प्रयास करना होगा।

कौन उम्मीदवार देवघर चौकीदार भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर पाएंगे?

  • देवघर होमगार्ड भर्ती 2026 के बारे में बात करें, तो इसके लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे, जो दसवीं पास हैं।
  • स्थानीय लोगों को ज्यादा इंपॉर्टेंट दिया जाएगा।
  • आप झारखंड के किसी भी जिले से हो, आप आवेदन कर सकते हो।
  • उम्मीदवार ध्यान दे की जनरल कैटेगरी के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

Jharkhand Deoghar Chowkidar Bharti 2026 : Important Dates

नोटिफिकेशन जारी29 मार्च 2026
आवेदन प्रारंभ01 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि21 अप्रैल 2026

Jharkhand Deoghar Chowkidar Bharti 2026 : FAQs

Deoghar Chowkidar Bharti 2026 की नोटिफिकेशन कब जारी की गई है?

झारखंड देवघर चौकीदार भर्ती की नोटिफिकेशन 29 मार्च को ही जारी किया गया है।

Jharkhand Chowkidar Vacancy 2026 Apply Online कैसे करें?

देवघर चौकीदार भर्ती के लिए आपको ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना होगा।

Jharkhand Home Guard Salary क्या है?

इसकी सैलरी देवघर चौकीदार के लिए ₹20,200 तक देखने को मिल सकता है।

झारखंड चौकीदार भर्ती 2026 के लिए कैसे आवेदन करेंगे?

उम्मीदवारों को इसके लिए ऑफलाइन तरीके से आवेदन करना होगा, आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करना होगा, इसके बारे में हमने ऊपर में विस्तार से बताया है।

Chowkidar Vacancy 2026 Jharkhand Notification PDF कैसे करें?

डाउनलोड करने के लिए देवघर के ऑफिसियल वेबसाइट या फिर ऊपर बताया गया लिंग के माध्यम से डाउनलोड कर सकतेहो।

Chowkidar Vacancy 2026 Jharkhand Last Date?

देवघर चौकीदार भर्ती 2026 के लिए 21 अप्रैल 2026 अंतिम तिथि आवेदन करने की है।

WhatsappJoin Now
Application FormClick Here
Notification PDFClick Here

Conclusion

Jharkhand Deoghar Chowkidar Bharti 2026 के बारे में विस्तार से इस आर्टिकल के माध्यम से आपके सामने महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन प्रक्रिया, योग्यताएं, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, उम्र सीमा और वेतन आदि चीजों को अच्छे से और विस्तार से चर्चा किया है, ताकि आपको इसी आर्टिकल में संपूर्ण जानकारी Deoghar Chowkidar Vacancy 2026 को लेकर मिल सके।

Read more:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *