अगर आप “Scholarship for 12th Passed Students by Government” सर्च कर रहे हैं, यानि कि आप 12वीं के बाद पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप की तलाश में हैं, तो स्वागत है आपको हमारे आर्टिकल में, यह आर्टिकल उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जो स्कॉलरशिप की तलाश में है।

Scholarship for 12th Passed Students By Government In Hindi को लेकर हम विस्तार से चर्चा करने वाले हैं, ताकि आप इसका लाभ उठा सको। भारत में लाखों छात्र 12वीं पास करते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के वजह से, वे आगे की पढ़ाई पूरा नहीं कर पाते हैं। छात्रों की मदद के लिए भारत सरकार और अलग-अलग राज्य सरकार के द्वारा कई स्कॉलरशिप लाती है, ताकि उनकी पढ़ाई पूरी हो सके। 12th Pass Students के लिए इन स्कॉलरशिप को हम सरल भाषा में समझाने का प्रयास करेंगे।
जहां पर इस आर्टिकल के अंदर scholarship for 12th passed students by government last date के बारे में जानेंगे डिटेल से जैसे सभी स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी देंगे, आवेदन करने के लिए क्या-क्या योग्यता और महत्वपूर्ण दस्तावेजों है, और आप आवेदन कैसे करोगे आदि चीजों को हम विस्तार से हम समझने का प्रयास करेंगे।
Table of Contents
Scholarship for 12th Passed Students by Government 2026
Scholarship for 12th Passed Students by Government 2026 के बारे में डिटेल से जानने से पहले, इन बातों को जानना होगा, इसके बारे में हमने नीचे विस्तार से बताया है:
Why Scholarships Are Important for 12th Pass Students
12वीं पास करने के बाद, विद्यार्थी अलग-अलग कोर्स के एडमिशन लेते हैं जैसे कि—
- Engineering
- Medical
- Nursing
- Agriculture
- Law
- B.A, B.Sc, B.Com
- Polytechnic
- ITI
- Computer Courses
इन कोर्स को पूरा करने के लिए उनके परिवार के पास पर्याप्त पैसा नहीं होती है, जिसके वजह से उन्हें पढ़ाई को पूरा करने के लिए कई मुसीबत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देखा जाए तो बहुत सारे सरकारी स्कॉलरशिप होती है, जिसके माध्यम से
छात्र को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं:
- कॉलेज फीस में सहायता
- किताबें खरीदने में मदद
- हॉस्टल खर्च में सहयोग
- पढ़ाई बीच में छोड़ने का खतरा कम
- इसके अलावा कई स्कॉलरशिप ऐसे होते हैं जो कंपटीशन जैसे एग्जाम्स के लिए आर्थिक मदद करती है।
What is a Government Scholarship?
सरकारी स्कॉलरशिप के बारे में बात करें तो यह एक प्रकार की ऐसे स्कॉलरशिप होती है, जहां पर गरीब परिवार से आने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देती है ताकि अपनी शिक्षा को पूरा कर सके और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मदद कर सके।
इन स्कॉलरशिप का लाभ उन छात्रों को मिलता है, जो कि छात्र की मेरिट, परिवार की आय, सामाजिक श्रेणी या अन्य योग्यताओं के आधार पर दिया जाता है।
Top Government Scholarships After 12th Passed Students in India
| Scholarship Name | Launched/Managed By | Who Can Apply | Main Benefit | Apply Mode |
|---|---|---|---|---|
| Central Sector Scheme of Scholarship (CSSS) | Ministry of Education, Government of India | 12th में top percentile वाले छात्र जो UG course में admission लें | UG/PG पढ़ाई के लिए financial support | National Scholarship Portal (NSP) |
| INSPIRE Scholarship (SHE) | Department of Science & Technology, Government of India | Science stream के 12th पास meritorious students | लगभग ₹80,000 yearly support | INSPIRE Portal |
| AICTE Pragati Scholarship | All India Council for Technical Education | Technical courses में admission लेने वाली girls students | Higher education financial support | AICTE/NSP Portal |
| AICTE Saksham Scholarship | All India Council for Technical Education | दिव्यांग (PwD) students pursuing technical education | Financial assistance | AICTE/NSP Portal |
| AICTE Swanath Scholarship | All India Council for Technical Education | Orphan / special category students | Education support | AICTE Portal |
| Post Matric Scholarship (SC/ST/OBC/Minority) | Central & State Governments | Reserved category students after 12th | Tuition fee + maintenance support | NSP / State Portals |
| PM Scholarship Scheme (PMSS) | Ministry of Defence | Ex-servicemen / CAPF families के children | Professional courses के लिए scholarship | Official PMSS Portal |
| Top Class Education Scheme | Ministry of Social Justice & Empowerment | Eligible OBC/EBC/DNT/SC students | Higher education support | NSP |
Scholarship for 12th Passed Students by Government लेकर अब हमने नीचे एक-एक करके बताया है:

Central Sector Scheme of Scholarship (CSSS)
यदि आपकी 12वीं में अच्छे अंक हैं और आप ग्रेजुएशन करने के लिए स्कॉलरशिप चाहते हो, तो Central Sector Scheme of Scholarship (CSSS) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ़ एजूकेशन के द्वारा लॉन्च किया गया है। जो खासकर मेधावी छात्रों के लिए बनाई गई है जो आर्थिक रूप से सहायता चाहते हैं।
Eligibility
- 12वीं में आपके अच्छे अंक होने चाहिए।
- यदि आप भारत के सिटीजन हो, तो आवेदन कर सकते हो।
- ये स्कॉलरशिप Regular UG course में admission होना चाहिए।
- जिन परिवारों की सामना इनकम 8 लाख से कम है, वे आवेदन कर सकता है।
Scholarship Amount
- UG course के लिए आपको 3 सालों तक लाभ मिलता है यानी कि हर साल ₹12,000 तक की स्कॉलरशिप मिलती है।
- PG level के लिए प्रतिवर्ष ₹20,000 तक की राशि मिलती है।
आवेदन कब करें?
- इसकी आवेदन प्रक्रिया July से October तक चलती है।
INSPIRE Scholarship (SHE)
INSPIRE Scholarship (SHE) के बारे में बात करें तो 12वीं पास छात्रों के लिए बनाई गई है, Department of Science and Technology के द्वारा चलाई जाती है और जो छात्र B.Sc. या Science field में पढ़ाई पूरा करना चाहते हैं उन्हें आर्थिक मदद देती है।
Eligibility
- यदि आपकी 12वीं में साइंस है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हो।
- B.Sc. या Science field में आप आगे बढ़ना चाहते हो तो आपके लिए है।
- आपके 12th में अंक अच्छे आने चाहिए।
Scholarship Amount
- स्कॉलरशिप के माध्यम से छात्रों को ₹80,000 तक की स्कॉलरशिप मिलती है।
आवेदन कब करें?
- आमतौर पर September से November के बीच आवेदन आते हैं।
AICTE Pragati Scholarship
तीसरे नंबर पर देखें AICTE Pragati Scholarship आती है, All India Council for Technical Education के द्वारा बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए इस स्कॉलरशिप का निर्माण किया गया है। Technical Education के लिए बेटियों को स्कॉलरशिप दी जाती है।
Eligibility
- यह स्कॉलरशिप केवल बेटियों के लिए बनाई गई है।
- जिन परिवारों की सालाना इनकम ₹800000 या उससे कम है, वे आवेदन कर सकता है।
- AICTE approved institute में admission होना चाहिए।
- Degree/Diploma technical course के लिए स्कॉलरशिप मिलता है।
Scholarship Amount
- स्कॉलरशिप के माध्यम से बेटियों को ₹50,000 तक की आर्थिक मदद मिलती है।
आवेदन कब करें?
- इसकी आवेदन प्रक्रिया June से December के बीच शुरू होती है
AICTE Saksham Scholarship
दिव्यांग छात्रों के लिए इस स्कॉलरशिप का निर्माण किया गया है। यह Scholarship Specially Disabled Students के लिए बनाया गया है। टेक्निकल कोर्स के लिए इस स्कॉलरशिप के माध्यम से आर्थिक मदद दिया जाता है।
Eligibility
- जो छात्र दिव्यांग है, उनके लिए यह बनाया गया है।
- टेक्निकल कोर्स के लिए आर्थिक मदद मिलती है।
- AICTE approved college होना चाहिए।
- जिन परिवारों की आयु साल भर में ₹800000 या उससे कम है, उनके लिए बनाया गया है।
Scholarship Amount
- दिव्यांग छात्रों को इस स्कॉलरशिप के माध्यम से 50000 तक की आर्थिक मदद मिल सकती है।
आवेदन कब करें?
- June से December तक आवेदन प्रक्रिया चलती है।
AICTE Swanath Scholarship
AICTE Swanath Scholarship के माध्यम से, जो अनाथ बच्चे हैं, उन्हें स्कॉलरशिप दी जाती है। जो special category candidates जैसे कि scholarship orphan students और single parent students है। स्कॉलरशिप के माध्यम से डिग्री या डिप्लोमा के कोर्स करने के लिए लाभ देती है।
Eligibility
- जो स्टूडेंट orphan हो, single parent हो, या special category से आते हैं, उन्हें लाभ दिया जाता है।
Scholarship Amount
- इस स्कॉलरशिप के माध्यम से छात्रों को ₹50,000 तक की आर्थिक मदद मिलती है।
आवेदन कब करें?
- जून से लेकर दिसंबर तक आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
Post Matric Scholarship
Post Matric Scholarship के माध्यम से SC, ST, OBC, Minority और अन्य श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को आर्थिक मदद दिया जाता है। इस स्कॉलरशिप को केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाती है।
Eligibility
- 12वीं पास कर चुके हो और यूनिवर्सिटी या कॉलेज में दाखिल होना चाहते हो, उनके लिए है।
- जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है, उन्हें ही इसका लाभ दिया जाता है।
Scholarship Amount
- इसका आर्थिक मदद आपके कोर्स और क्रांतिकारी के अनुसार मिलता है।
- इसके अलावा आपको Tuition fee + maintenance allowance मिल सकता है।
आवेदन कब करें?
- वैसे देखा जाए तो इसकी आवेदन प्रक्रिया जुलाई से लेकर नवंबर तक चलती है।
Prime Minister Scholarship Scheme (PMSS)
Prime Minister Scholarship Scheme (PMSS) बारे में बात करें ,तो केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई यह स्कॉलरशिप है, जो आपका डिफेंस मिनिस्ट्री के अंतर्गत चलाया जाता है। ये स्कॉलरशिप ex-servicemen और CAPF families के बच्चों के लिए चलाई जाती है।
Eligibility
- प्रोफेशनल कोर्स के लिए इसका निर्माण किया गया है।
- Ex-servicemen / CAPF personnel के बच्चों को ही लाभ मिलेगा।
Scholarship Amount
- स्कॉलरशिप के तहत बेटियों को ₹3000 हर महीने और लड़कों को ₹2500 हर महीने मिलता है।(scheme revision के अनुसार बदल सकता है)
आवेदन कब करें?
- इसके अलावा इसकी भी आवेदन प्रक्रिया जून से लेकर अक्टूबर तक चलता है।
Top Class Education Scheme
Top Class Education Scheme के बारे में बात करें, तो सामाजिक की कल्याण के लिए इस स्कॉलरशिप को बनाया गया है। SC/OBC/EBC से आने वाले छात्रों को इसका लाभ दिया जाता है।
Eligibility
- इसका लाभ उन छात्रों को मिलेगा, जो कि SC/OBC/EBC से आते हैं।
- Recognized institute के लिए दिया जाएगा।
- इनकी आर्थिक स्थिति खराब है, उन्हें ही इसका लाभ मिलता है।
Scholarship Amount
- स्कॉलरशिप के माध्यम से Tuition fee support, Living expenses support और Books/computer allowance का लाभ मिलता है।
आवेदन कब करें?
- NSP portal पर July से October में इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
Who Can Apply for Scholarship?
कौन आवेदन कर सकता है इन स्कॉलरशिप के लिए, जिसके बारे में हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया है:
- जो 12वीं पास है, वे आवेदन कर सकते हैं।
- जो छात्र टेक्निकल कोर्स या कॉलेज या प्रोफेशनल कोर्स मे एडमिशन लेना चाहते हैं।
- जिनका 12th में अच्छा अंक है।
- जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- यदि आप भारत के नागरिक है, तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Documents Required to Apply for Scholarship
इन स्कॉलरशिप के लिए आपके पास महत्वपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए, जिसकी सूची हमने नीचे बताया है:
- 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- एडमिशन लेटर
- आधार कार्ड
- फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
इन सभी दस्तावेजों की कॉपी स्पष्ट और सही होनी चाहिए।
How to Apply Online for Scholarship?
जो छात्र इन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, हमने आवेदन प्रक्रिया को नीचे बताया है:
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको डिसाइड करना होगा, कि किसके लिए आप आवेदन कर रहे हो।
- आप इसके लिए आवेदन कर रहे, हो उसके ऑफिशल पोर्टल में आपको जाना होगा।
- अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया, तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड को जनरेट करना होगा।
- लोगिन करने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र आ जाएंगे।
- जिसे ध्यान पूर्वक पढ़ने और समझने के बाद भरना आरंभ करें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद, महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करें।
- दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद एक बार फिर से चेक कर ले और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन रसीद को डाउनलोड कर ले।
Mistakes to Avoid While Applying for Scholarship
आवेदन करने से पहले किन बातों पर ध्यान रखना चाहिए, उन बातों को हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप दिया है।
- आवेदन करने से पहले उसे स्कॉलरशिप के बारे में आपके संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए।
- फिर आपसे मांगी गई दस्तावेजों की सूची आपके पास होनी चाहिए।
- आवेदन करने से पहले स्कॉलरशिप की अंतिम तिथि क्या है उसके बारे में जानकारी होनी चाहिए और उससे पहले आवेदन करना होगा।
- आवेदन भरने समय, हर चीजों को ध्यानपूर्वक से भरना होगा।
- आवेदन गलत भरने से बचे।
- फेक इनफॉरमेशन को नहीं डालना चाहिए, वरना आपका आवेदन पत्र रिजेक्ट हो सकता है।
Conclusion
Scholarship for 12th Passed Students by Government (2026) को लेकर हमने अच्छे से इस आर्टिकल के माध्यम से समझाने का प्रयास किया है ताकि आप इन स्कॉलरशिप के बारे में जान सको और लाभ उठा सको। यह आर्टिकल अच्छा लगा तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हो।
FAQs : Scholarship for 12th Passed Students by Government (2026)
Q1. 12वीं पास करने के बाद सरकारी स्कॉलरशिप कौन-कौन सी मिल सकती है?
12वीं पास करने के बाद छात्र कई सरकारी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें Central Sector Scheme of Scholarship (CSSS), INSPIRE Scholarship, AICTE Pragati Scholarship, AICTE Saksham Scholarship, AICTE Swanath Scholarship, Post Matric Scholarship, Prime Minister Scholarship Scheme (PMSS) और Top Class Education Scheme जैसी स्कॉलरशिप शामिल हैं। अलग-अलग स्कॉलरशिप अलग योग्यता और कोर्स के आधार पर दी जाती है।
Q2. 12th Pass Students Government Scholarship के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
ऐसे छात्र जिन्होंने 12वीं पास कर ली है और आगे कॉलेज, तकनीकी कोर्स, प्रोफेशनल कोर्स या ग्रेजुएशन में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। कई स्कॉलरशिप में अच्छे अंक, परिवार की आय सीमा और भारतीय नागरिकता जैसी शर्तें भी लागू होती हैं।
Q3. 12वीं के बाद स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज चाहिए?
स्कॉलरशिप आवेदन के लिए सामान्यतः 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, एडमिशन लेटर, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। आवेदन से पहले सभी दस्तावेज सही और अपडेट होने चाहिए।
Q4. Government Scholarship की आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करें?
सरकारी स्कॉलरशिप के लिए सबसे पहले संबंधित स्कॉलरशिप के ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होता है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करना होता है, लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होता है, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होते हैं और अंत में फॉर्म सबमिट करके आवेदन रसीद डाउनलोड करनी होती है।
Q5. 12वीं पास छात्रों को स्कॉलरशिप में कितनी राशि मिल सकती है?
स्कॉलरशिप की राशि योजना के अनुसार अलग-अलग होती है। कुछ स्कॉलरशिप में ₹12,000 से ₹20,000 सालाना सहायता मिलती है, जबकि कुछ योजनाओं में ₹50,000 से ₹80,000 तक आर्थिक सहायता दी जाती है। कुछ स्कॉलरशिप में ट्यूशन फीस, किताबें और रहने का खर्च भी शामिल होता है।
Q6. Scholarship Apply करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए?
आवेदन करते समय गलत जानकारी भरना, अधूरे दस्तावेज अपलोड करना, अंतिम तिथि के बाद आवेदन करना या बिना पात्रता जांचे फॉर्म भरना बड़ी गलती हो सकती है। हमेशा आवेदन करने से पहले स्कॉलरशिप की पूरी जानकारी जरूर पढ़ें।
Q7. Scholarship Last Date कैसे पता करें?
ज्यादातर सरकारी स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया जुलाई से दिसंबर के बीच अलग-अलग समय पर शुरू होती है। सही Last Date जानने के लिए संबंधित स्कॉलरशिप के ऑफिशियल पोर्टल या नोटिफिकेशन को जरूर चेक करें।
Read More: