PM of India GK Quiz : आज हम इस ब्लॉग के माध्यम से प्रधानमंत्री से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण MCQ (Multiple Choice Questions) के बारे में बात करने वाले है। चाहे आप भारत के सामान्य नागरिक हो या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि UPSC, SSC, Railway, Banking, State PCS आदि के लिए तैयारी कर रहे, अभ्यर्थी हो।
प्रधानमंत्री से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवालों को हम आपके सामने रखने वाले और उन सवालों के विस्तार स्वरूप उत्तर भी हम देने वाले हैं, ताकि आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। इसके अलावा इस ब्लॉग के माध्यम से साथ ही प्रधानमंत्री के इतिहास, कार्यकाल, प्रमुख योजनाओं और रोचक तथ्यों की जानकारी भी होगी। आईए जानने का प्रयास करें…
PM of India GK Quiz : Top 7 Questions
Q1. भारत के सबसे पहले प्राइम मिनिस्टर कौन थे?
A) सरदार वल्लभभाई पटेल
B) जवाहरलाल नेहरू
C) राजेन्द्र प्रसाद
D) लाल बहादुर शास्त्री
उत्तर: B) जवाहरलाल नेहरू
चाचा नेहरू जिसे हम जवाहरलाल नेहरू के नाम से जानते हैं उनका जन्म 14 नवंबर 1889, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) मैं हुआ था, जो आज हम चिल्ड्रन डे के नाम से जानते हैं। यानि कि Children’s Day पर उनका बर्थडे मनाया जाता है। यह भारत के लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने वाले नेता थे। जी हां, कुल कार्यकाल लगभग 16 साल 9 महीने 12 दिन थे।
इनसे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें:
- जवाहरलाल नेहरू का प्रधानमंत्री कार्यकाल
- शुरुआत: 15 अगस्त 1947 (भारत की आज़ादी के दिन)
- समाप्ति: 27 मई 1964 (उनके निधन के दिन तक)
- नेहरू लगातार तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
- उन्होंने 1947 से 1964 तक देश का नेतृत्व किया और स्वतंत्र भारत की नींव रखी।
- उनके कार्यकाल में ही भारत का संविधान लागू हुआ (26 जनवरी 1950)।
Q2. वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री कौन हैं?
A) मनमोहन सिंह
B) नरेंद्र मोदी
C) रामनाथ कोविंद
D) अमित शाह
उत्तर: B) नरेंद्र मोदी
नरेंद्र मोदी जी इन्होंने भी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बन चुके हैं और वर्तमान में यानी 2025 में भी यह भारत के प्राइम मिनिस्टर हैं। 5 अगस्त, 2019 को जम्मू एंड कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाया गया है, इनके टर्म में ही ये हिस्टोरिकल स्टेप उठाए गए हैं। उनकी राजनीतिक सफर 2001 से लेकर 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में देखने को मिला था। इनका जन्म 17 सितंबर 2050 में हुआ था।
Q3. प्रधानमंत्री पद की शपथ किसके द्वारा दिलाई जाती है?
A) राष्ट्रपति
B) लोकसभा अध्यक्ष
C) उपराष्ट्रपति
D) मुख्य न्यायाधीश
उत्तर: A) राष्ट्रपति
प्रधानमंत्री पद की शपथ भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(1) के तहत होती है। शपथ का प्रारूप संविधान की तीसरी अनुसूची (Third Schedule) में दिया गया है। सामान्यतः शपथ राष्ट्रपति भवन, दिल्ली में दिलाई जाती है। जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 15 अगस्त 1947 को शपथ ली। नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 21वीं सदी में लगातार 3 बार शपथ लिया है (2014, 2019 और 2025)।
Q4. भारत का प्रधानमंत्री बनने के लिए कौन-सी योग्यताएं होनी चाहिए?
A) राज्यसभा का सदस्य होना चाहिए
B) लोकसभा का सदस्य होना चाहिए
C) संसद (लोकसभा/राज्यसभा) का सदस्य होना चाहिए
D) किसी राजनीतिक दल का अध्यक्ष होना चाहिए
उत्तर: C) संसद (लोकसभा/राज्यसभा) का सदस्य होना चाहिए
प्रधानमंत्री बनने के लिए लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य होना अनिवार्य है। भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं पर लोकसभा का सदस्य बनने के लिए 25 वर्ष का होना अनिवार्य है। अगर शपथ के समय सांसद नहीं है, तो उसे 6 महीने के भीतर संसद का सदस्य बनना होता है। प्रधानमंत्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति करते हैं।
Q5. “जय जवान जय किसान” का नारा किस प्रधानमंत्री ने दिया था?
A) इंदिरा गांधी
B) मोरारजी देसाई
C) लाल बहादुर शास्त्री
D) अटल बिहारी वाजपेयी
उत्तर: C) लाल बहादुर शास्त्री
1965 में लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा भारत और पाकिस्तान के युद्ध के दौरान यह नारा लगाया गया था। उसी समय भारत को भयंकर खाद्यान्न संकट का भी सामना करना पड़ रहा था।
“जय जवान” → भारतीय सैनिकों को सम्मान और प्रेरणा देने के लिए।
“जय किसान” → किसानों को देश की अन्न सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करने हेतु।
यह नारा उस दौर में देशवासियों के लिए देशभक्ति और आत्मनिर्भरता का मंत्र बन गया।
- बाद में इसमें विस्तार करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान” कहा।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में इसे आगे बढ़ाकर कहा – “जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान”।
Q6. सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर कौन रहे?
A) अटल बिहारी वाजपेयी
B) जवाहरलाल नेहरू
C) इंदिरा गांधी
D) नरेंद्र मोदी
उत्तर: B) जवाहरलाल नेहरू
यह भारत के लंबे समय तक प्रधानमंत्री बनने वाले नेता थे। जी हां, कुल कार्यकाल लगभग 16 साल 9 महीने 12 दिन थे। और उसके बाद देखा जाए तो वर्तमान में नरेंद्र मोदी जी जो तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने हैं…
Q7. अटल बिहारी वाजपेयी कितनी बार भारत के प्रधानमंत्री बने?
A) 1 बार
B) 2 बार
C) 3 बार
D) 4 बार
उत्तर: C) 3 बार
प्रधानमंत्री पद:
- पहली बार: 1996 (सिर्फ 13 दिन)
- दूसरी बार: 1998–1999 (13 महीने)
- तीसरी बार: 1999–2004 (पूरा कार्यकाल)
2015 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु 16 अगस्त 2018 को हुई थी, 1998 में पोखरण परमाणु परीक्षण कराकर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू किया है। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना (Golden Quadrilateral) से देश को आधुनिक सड़क नेटवर्क दिया है।
बस कूटनीति (Lahore Bus Yatra) से भारत-पाक शांति प्रयास किया है।
Conclusion
PM of India GK Quiz के अंदर हमने प्रधानमंत्री से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण MCQ (Multiple Choice Questions) के बारे में बताया है। वह भी विस्तार पूर्वक से बताया है, यदि आपको अच्छा लगा तो, आप कमेंट करके अपनी राय दे सकते हो। इसके अलावा भी आप कुछ जानते हो, तो कमेंट करके आप अपनी राय भी हमें दे सकते हो।
Read more: