Site icon

Top 10 Current Affairs related to Jharkhand 2025 In Hindi

Top 10 Current Affairs related to Jharkhand 2025 : यदि आप झारखंड के रहने वाले हैं और स्टूडेंट हो, तो यह GK आपको बहुत ज्यादा काम देगा। यदि आप किसी भी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं या फिर अपने नॉलेज के लिए करंट अफेयर के शौकीन हैं, तो यह आर्टिकल बहुत ज्यादा लाभ देने वाला है।

जहां पर झारखंड से संबंधित Top 10 Gk के बारे में यानी टॉप करंट अफेयर के बारे में जानकारी देंगे। आईए हम जाने का प्रयास करें….

प्रश्न 1. 2024 विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में किस गठबंधन की सरकार बनी?

A) एनडीए
B) महागठबंधन (INDIA Bloc)
C) भाजपा अकेले
D) झारखंड विकास मोर्चा

इसका आंसर B होगा, 2024 के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस, राजद और वाम दलों के गठबंधन (INDIA Bloc/महागठबंधन) ने सरकार बनाई है।

झारखंड में विधानसभा की कुल सीटें 81 हैं और लोकसभा की कुल सीटें 14 हैं। इसके अलावा यह भी जान को की राज्यसभा में कुल 6 सीट हैं।

प्रश्न 2. वर्तमान में झारखंड के मुख्यमंत्री कौन हैं (2024 चुनाव के बाद)?

A) बाबूलाल मरांडी
B) चंपई सोरेन
C) हेमंत सोरेन
D) रघुवर दास

उत्तर: C) हेमंत सोरेन, जी हां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के चौथी बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं।

जो कुछ इस प्रकार से हैं:

प्रश्न 3. झारखंड ने आने वाले 5 साल में मछली उत्पादन का क्या लक्ष्य रखा है?

A) 5 लाख मीट्रिक टन
B) 10 लाख मीट्रिक टन
C) 15 लाख मीट्रिक टन
D) 20 लाख मीट्रिक टन

उत्तर: B) 10 लाख मीट्रिक टन, राज्य सरकार का मानना है कि पिछले 5 सालों में मछली उत्पादन को लेकर बताया गया की 10 लाख मीट्रिक टन तक पहुँचाया जाए। पिछले साल 2024-25 में झारखंड में मछली उत्पादन लगभग 3.63 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुआ है। और यह उत्पादन लगातार बढ़ते जा रही है।

झारखंड में सबसे ज्यादा उत्पादन चावल का होता है। झारखंड के अर्थव्यवस्था में लगभग 15% कृषि उत्पादन से आती है। यानी कि झारखंड के जीडीपी में किसान 15% से लेकर 24% तकअपना योगदान देते हैं।

प्रश्न 4. झारखंड ने अगले 5-7 वर्षों में किस कृषि उत्पाद में आत्मनिर्भर होने का लक्ष्य रखा है?

A) गेहूं
B) धान
C) दूध
D) सब्ज़ियां

उत्तर: C) दूध , जी हां झारखंड सरकार के द्वारा बताया जा रहा है कि 5 से 7 साल में राज्य दूध उत्पादन में सरप्लस (आत्मनिर्भर) हो जाएगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य का दुग्ध उत्पादन 38 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाने का लक्ष्य है।

इसके अलावा मोटा अनाज पर सरकार का लक्ष्य रखा गया है। झारखंड राज्य मिलेट मिशन योजना के तहत मोटे अनाज के लिए लगभग 100000 किसानों को लाभ मिलेगा।

प्रश्न 5. झरिया कोल फायर को बुझाने और पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार ने झरिया मास्टर प्लान पर कितनी राशि स्वीकृत की?

A) ₹3,500 करोड़
B) ₹5,940 करोड़
C) ₹7,250 करोड़
D) ₹10,000 करोड़

उत्तर: B) ₹5,940 करोड़, झरिया मास्टर प्लान (Jharia Revised Master Plan) पर कुल 5,940.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।

झरिया कोयला क्षेत्र में लगी आग पिछले 100 साल से अधिक समय से जल रही है, और यह योजना इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए बनाई गई है।

प्रश्न 6. हाल ही में मुख्यमंत्री ने आदिवासी छात्रों के लिए किस बड़ी सुविधा की आधारशिला रखी?

A) खेल परिसर
B) 520 बेड वाला ट्राइबल बॉयज़ हॉस्टल
C) कन्या विद्यालय
D) मेडिकल कॉलेज

उत्तर: B) 520 बेड वाला ट्राइबल बॉयज़ हॉस्टल, कुछ दिन पहले ही सीएम हेमंत सोरेन के द्वारा अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) छात्रों के लिए 520 बेड वाले बहुमंजिला छात्रावास की आधारशिला रखी है।
रांची के करमटोली में 520 बेड वाले बहुमंज़िला आदिवासी बालक छात्रावास की नींव रखी गई।

प्रश्न 7. झारखंड में 2025 में किस CRPF यूनिट ने 20 बड़े माओवादी कमांडरों को मार गिराया?

A) रैपिड एक्शन फोर्स
B) कोबरा यूनिट
C) एंटी-नक्सल विंग
D) कमांडो बटालियन

उत्तर: B) कोबरा यूनिट

CRPF की कोबरा यूनिट संबंधित महत्वपूर्ण बातें:

प्रश्न 8. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को सरांडा जंगल को लेकर क्या आदेश दिया?

A) क्षेत्रफल 50% बढ़ाओ
B) सरांडा को अभयारण्य घोषित करो, वरना चीफ सेक्रेटरी पर कार्रवाई होगी
C) खनन पर रोक लगाओ
D) प्रबंधन आयोग को सौंपो

उत्तर: B) सरांडा को अभयारण्य घोषित करो, वरना चीफ सेक्रेटरी पर कार्रवाई होगी

सुप्रीम कोर्ट से संबंधित जानकारी:

प्रश्न 9. वर्तमान में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कौन हैं (2025)?

A) एम. एस. रामचंद्र राव
B) तरलोक सिंह चौहान
C) डी. वाई. चंद्रचूड़
D) सी. पी. राधाकृष्णन

उत्तर: B) तरलोक सिंह चौहान

झारखंड हाईकोर्ट के बारे में जानकारी:

प्रश्न 10 : झारखंड का कौन-सा जलप्रपात (Waterfall) “झारखंड का नियाग्रा फॉल्स” (Niagara Falls of Jharkhand) के नाम से प्रसिद्ध है?

a) हुंडरू जलप्रपात
b) दशम जलप्रपात
c) हिरणी जलप्रपात
d) जोन्हा जलप्रपात

उत्तर: a) हुंडरू जलप्रपात

READ MORE:

PM of India GK Quiz : जानें कितनी है आपकी तैयारी?

Exit mobile version